
थाना बालोद में दर्ज दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को पुलिस ने सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमांशु सिन्हा पिछले कई दिनों से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें थाना बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई शामिल थी।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं एसडीओपी गुरूर बोनिफास एक्का के पर्वेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
मामले का विवरण

दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को थाना बालोद में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी हिमांशु सिन्हा, निवासी गोटाटोला मानपुर, ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 432/25 धारा 69 बीएनएस एवं SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था।
साइबर सेल और थाना बालोद की टीम लगातार आरोपी का लोकेशन खोजने में जुटी थी। आरोपी अपने गृहग्राम में न मिलने पर पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मुखबिरों की सहायता से पता लगाया कि वह सुकमा क्षेत्र में छिपा है। इस आधार पर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं साइबर सेल प्रभारी व टीम के अन्य सदस्यों ने दरभा-झीरम होकर तोंगपाल पहुँचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को उसके परिचित के घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी
निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य (साइबर सेल प्रभारी), प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक भोप सिंह साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी, पूरन प्रसाद, मिथलेश यादव, संजय सोनी एवं मनीष राजपूत का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: हिमांशु सिन्हा
पिता: गणपत सिन्हा
उम्र: 26 वर्ष
पता: ग्राम गोटाटोला, थाना गोटाटोला, मानपुर-मोहला (छत्तीसगढ़)
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। मामला वर्तमान में विवेचनााधीन है।



