छत्तीसगढ़देश

आज गुंडरदेही के विश्राम गृह के सामने दिल्लीवार युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ द्वारा “दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जयंती समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा उन्होंने दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

गुंडरदेही (छत्तीसगढ़)

जयंती अवसर पर आयोजित नगर भ्रमण रैली एवं कलश यात्रा में भी विधायक निषाद जी ने सहभागिता निभाई। समाज के युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगेश्वर कुमार देशमुख (युवा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), भोजराज साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही), कोदूराम दिल्लीवार (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी), कमलेश देशमुख, कोमल देशमुख, दिलीप कुमार देशमुख, अशोक कुमार देशमुख, श्रीमती प्रीति देशमुख, सुरेंद्र देशमुख, कुलेश्वर देशमुख सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाजिक एकता, परंपरा और दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी के योगदान पर चर्चा की गई। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!