छत्तीसगढ़दुनियाराजनीति

शहर सौंदर्यीकरण के नाम पर दिखेंगे बड़े बदलाव, बंद फव्वारों की सफाई शुरू

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

 

 

राजनांदगांव नगर निगम प्रशासन शहर में सौंदर्यीकरण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े शहर के फव्वारों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जमातपारा शीतला माता मंदिर मार्ग स्थित फव्वारे की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

 

 

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में सौंदर्यीकरण के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन शहर को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए संकल्पित है।

आयुक्त ने आगे बताया कि शहर में आने वाले आगंतुकों के लिए फिलहाल कोई विशेष स्थान उपलब्ध नहीं है, जहां उन्हें घुमाया जा सके। लेकिन सौंदर्यीकरण के बाद शहर में ऐसे कई स्थान विकसित होंगे, जहां लोग अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे और शहर की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे।

 

 

जमातपारा क्षेत्र में स्थित रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित फव्वारे के पुनः प्रारंभ होने की प्रक्रिया से शहरवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि जिस तरह अन्य शहरों में चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाया जा रहा है, उसी तरह अब राजनांदगांव में भी ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!