
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रभारी श्री कृष्णा दुबे ने की। इस दौरान उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से बूथ लेवल पर सक्रिय रहकर प्रत्येक घर और हर मतदाता तक पहुंचने का आव्हान किया।
बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि—

मतदाता की पहचान और नागरिकता की पुष्टि के लिए निर्धारित दस्तावेज की जांच आवश्यक है।

वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से लिंक करके नए मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।नवविवाहिता महिलाओं को अपने मायके से दस्तावेज मंगाकर BLO को उपलब्ध कराने होंगे।BLO के पास 2003 की वोटर सूची एवं वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दस्तावेज देखने की सुविधा है।
कुल 13 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज पहचान सत्यापन के लिए पर्याप्त है।
उन्होंने सभी मंडल/सेक्टर, बूथ अध्यक्ष एवं BLA को निर्देशित किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष श्री संतु राम पटेल ने सभी बूथों में BLA नियुक्ति की जानकारी साझा की और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में जिले एवं क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें—
श्रीमती मीना उमाशंकर साहू (सदस्य जिला पंचायत), गुलशन चंद्राकर (सदस्य जिला पंचायत), अनुभव शर्मा (उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा), हरीश चंद्राकर (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत), जैताराम ठाकुर (सदस्य जनपद पंचायत), पार्षद राजू देवांगन, वंदना पारख, अजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष और BLA शामिल थे।SIR प्रक्रिया को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर बैठक में विस्तृत रणनीति तैयार की गई।




