छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी राज्य स्थापना रजत जयंती: दिव्यांग बेटी तेजल को वॉकर भेंट कर जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने बनाया यादगार

1 नवंबर 2025:

छत्तीसगढ़ के 25वें राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती के रूप में पूरे प्रदेश में उत्साह से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अरमूरकसा में जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के बाद दिव्यांग बालिका तेजल (कक्षा पांचवीं) को वॉकर भेंट किया गया, जिससे यह दिन न केवल राज्योत्सव का प्रतीक बना, बल्कि एक जरूरतमंद बेटी के सपनों को पंख भी लगा दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत राज गीत के माध्यम से हुई। जनपद सदस्य आशा आर्य ने छत्तीसगढ़ गान गाकर समारोह का शुभारंभ किया। तेजल, जो पैरों की कमजोरी के कारण चलने में असमर्थ थी, लेकिन हमेशा दीवार पकड़कर चलने का प्रयास करती रही। उनकी जिज्ञासा और इच्छाशक्ति को देखते हुए उनके शिक्षक छत्रपाल देशमुख ने जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस से सहायता का आग्रह किया। राज्य स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मंजू बैंस ने तेजल को वॉकर प्रदान किया, जो उनके लिए वरदान सिद्ध हुआ। वॉकर पाकर तेजल की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े, मानो उन्हें चलने की नई ताकत मिल गई हो।

मंजू संजय बैंस ने तेजल को वॉकर देकर हौसला बढ़ाया और कहा, “यह न केवल एक सहारा है, बल्कि तुम्हारी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाने का माध्यम है। चलो, आज से नई शुरुआत करो।” माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू देखकर ग्रामीण भी भावुक हो उठे और जनपद सदस्य का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी ने कहा, “आज हम रजत जयंती मना रहे हैं। संजय बैंस और मंजू बैंस ने इस दिन को विशेष बनाने के लिए दिव्यांग बेटी को वॉकर देकर अमर कर दिया। हम इस बेटी के आत्मविश्वास के साक्षी बने। ऐसे जनप्रतिनिधि विकास के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी रहते हैं।”

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने उपस्थितजनों को बधाई देते हुए कहा, “तेजल को वॉकर मिलते देख मन प्रफुल्लित हो गया। मंजू संजय बैंस जैसे जनप्रतिनिधि पाकर हम सौभाग्यशाली हैं। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं और कुसुमकसा का नाम रौशन करते हैं।”

सरपंच हलधर गोरे ने कहा, “मंजू जी ने गांव की बेटी की समस्या का समाधान कर तारीफ योग्य कार्य किया। संजय बैंस भैया जादू की छड़ी की तरह हर समस्या दूर करते हैं। आज के भव्य राज्योत्सव ने सबको एकजुट किया।”

कार्यक्रम में संतोष जैन (राम जानकी सेवा समिति अध्यक्ष), योगेंद्र सिन्हा (भाजपा मंडल अध्यक्ष), शिव राम सिंद्रामे (पूर्व सरपंच), ओमप्रकाश (पूर्व सरपंच), कमलेश्वर सिन्हा (उप सरपंच), मंडलेश्वर कुसुमकसा, शमशेर खान, दीपक यादव, गौतम साहू (उप सरपंच एवं साहू समाज अध्यक्ष), गौरी शंकर साहू, देवराज जैन, डॉक्टर नसीम खान, गजेंद्र सिन्हा, पुष्पजीत बैंस, राजू सिंहा, मनीष जेठवानी, दिनेश जैन, पंकज जेठवानी, कमलकांत साहू, विनोद सोनी, लिखन राम, कृष्णकांत, दुर्गा बाई, चंद्रकली मीणा बाई, जानकी बाई, बमलेश्री, निर्मला गेंदी बाई, भुनेश्वरी, बलदेव दास (कोटवार), ग्राम पेंटल रतन लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता का भी प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!