छत्तीसगढ़

ऑपरेशन “मुस्कान-तलाश” में 106 गुमशुदा मिले

बालोद छत्तीसगढ़ l

बालोद पुलिस की बड़ी सफलता

बालोद। जिले में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” एवं “ऑपरेशन तलाश” के तहत बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया।

एक महीने में 106 लोगों की पतासाजी

अभियान के तहत 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पुलिस ने कुल 106 गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी कर उन्हें सकुशल बरामद किया। इनमें 1 बालक, 7 बालिकाएं, 69 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं।

परिजनों में खुशी का माहौल

सभी गुमशुदा व्यक्तियों को विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवारों में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला।

तकनीकी और साइबर मदद से सफलता

गुमशुदा व्यक्तियों की खोज के लिए जिले के सभी थाना और चौकी स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, साइबर इनपुट और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग कर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस टीमों का सराहनीय योगदान

इस अभियान में जिले के थाना प्रभारी, थाना स्टाफ, साइबर सेल, डीसीबी शाखा और बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की आमजन से अपील

बालोद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!