
बसंतपुर स्थित जिला साहू संघ के साहू सदन में पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला साहू संघ के प्रवेश द्वार स्थित भक्त माता कर्मा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठित श्री लड्डू गोपाल जी एवं माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और सामूहिक आरती के साथ हुई।
महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि

समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव थे। प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने की।
विशेष अतिथियों में नीलमणी साहू, नोबेल साहू, विवेक साहू, इंजी. शेखर साहू, मोती साहू, कुलेश्वर साहू, राजेश साहू, किरण साहू, तरुणा साहू, माधव साहू, देवकुमारी साहू, यशवंत साहू, भोज गंजीर, हेमनाथ साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी समाज के लिए प्रेरणा माता कर्मा
मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि माता कर्मा किसी एक धर्म या समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज की संगठित कार्यशैली और सामाजिक पहल पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर उन्होंने पापमोचनी एकादशी और माता कर्मा जयंती की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
22 मार्च को भव्य जिला स्तरीय आयोजन
प्रमुख अतिथि डॉ. नीरेंद्र साहू ने बताया कि आगामी 22 मार्च को डोंगरगांव के फुटबॉल मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाजजनों और सर्व समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
माहभर होंगे कार्यक्रम
विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि पापमोचनी एकादशी से प्रारंभ होकर माता कर्मा जयंती के कार्यक्रम पूरे जिले सहित प्रदेश में माहभर तक भक्ति और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारी तेज
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला साहू सदन में सामाजिक पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को डोंगरगांव में होने वाले जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और समाज के पदाधिकारी तन-मन-धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित
इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के यशवंत साहू, माधव साहू, कुलेश्वर साहू, तुलदास साहू, डॉ. महेश साहू, खिलेश्वरी साहू, मंजू साहू, शैलेंद्रि साहू, केसरी साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन महेश्वर साहू ने किया तथा आभार व्यक्त नगर साहू संघ के अध्यक्ष राजेश साहू ने किया। कार्यक्रम की जानकारी महामंत्री नीलमणी साहू ने दी।




