E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

उभयलिंगी समुदाय का सम्मान समारोह एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालोद छत्तीसगढ़

समाज कल्याण विभाग की पहल

जिले में आज दिनांक 08/03/2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय के सम्मान एवं जागरूकता के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक अजय कुमार गेड़ाम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सरकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में उभयलिंगी समुदाय के लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें पहचान पत्र जारी करने, सुरक्षा सेल के गठन, शल्य प्रत्यारोपण सुविधा, राशन कार्ड, पुलिस भर्ती में अवसर, गरिमा गृह तथा पुनर्वास योजना जैसी सुविधाओं का लाभ दिलाने की बात कही गई।

समुदाय के लोगों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उभयलिंगी समुदाय के सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर समुदाय के अध्यक्ष केस कुमार साहू सहित जिले के कई सदस्य उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग की भी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिले में पदस्थ टीआई व पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे। सभी ने उभयलिंगी समुदाय के अधिकारों और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!