खेलछत्तीसगढ़

नवागांव में ग्रामीण स्तरीय कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विधायक कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल

बालोद (छत्तीसगढ़)

विजेता–उपविजेता टीमों को किया सम्मानित, युवाओं से खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने का किया आह्वान

नवागांव (डू) में शहीद रत्तीराम सिन्हा स्पोर्ट्स क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

समापन समारोह के दौरान विधायक श्री निषाद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना और प्रतिभा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। खेल न केवल स्वस्थ समाज का आधार है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।

उन्होंने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को पहचान कर अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। विधायक ने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना उमाशंकर साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल, थाना प्रभारी अर्जुंदा जोगेंद्र साहू, सरपंच श्रीमती उषा कुलदीप साहू सहित रेवाराम सिन्हा, सागर साहू, पंकज साहू, संजय साहू, भागवत साहू, रतनलाल सिन्हा, हेमलाल सिन्हा, विमल कुंजाम, नेमलाल साहू, भजनलाल साहू, राजेंद्र साहू एवं क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!