छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विराट वीर मेला: तीन दिनों तक भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित, बालोद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद, 07 दिसंबर 2025।

जिले में आयोजित होने वाले विराट वीर मेला, राजाराव पठार (कर्रेझर) के मद्देनज़र बालोद यातायात विभाग ने बड़े मालवाहक वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्सन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 08 से 10 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

08 से 10 दिसंबर तक मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

मेला क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए धमतरी से कांकेर मार्ग पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तैयार हुआ ट्रैफिक प्लान

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर, SDOP श्री देवांश सिंह राठौर, तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय की टीम ने यह रूट डायवर्जन योजना तैयार की है।

मेला में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पहुँचते हैं श्रद्धालु

शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस (08–10 दिसंबर) पर आयोजित इस विराट मेले में—

  • देव मेला
  • आदिवासी हॉट
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • श्रद्धांजलि सभा

आदि कार्यक्रम होते हैं।

बालोद, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला सहित कई जिलों से हजारों लोग मेला स्थल पर प्रतिवर्ष पहुंचते हैं।

बड़े मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

1. रायपुर/धमतरी से आने वाले भारी वाहन

धमतरी सिहावा चौक से डायवर्ट होकर—

करेगांव – कोलियारी – नगरी – सिहावा – कांकेर – कोंडागांव – जगदलपुर

मार्ग से आगे अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

2. जगदलपुर/कोंडागांव से आने वाले वाहन

केशकाल विश्रामपुरी चौक से—

विश्रामपुरी – सिहावा – नगरी – धमतरी

मार्ग से रायपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।

3. राजनांदगांव/दुर्ग/भिलाई जाने वाले वाहन

मांकड़ी चौक से—

भानुप्रतापपुर – डौंडी – दल्लीराजहरा – राजनांदगांव – दुर्ग – भिलाई – रायपुर

मार्ग का उपयोग करेंगे।

बालोद पुलिस की अपील

बालोद पुलिस ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से परिवर्तित मार्ग का पालन करने की अपील की है ताकि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

संपर्क करें

  • पुलिस कंट्रोल रूम बालोद: 94791-91160
  • यातायात कार्यालय बालोद: 94791-91274

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!