
राजनांदगांव।
स्थानीय स्टेट हाई स्कूल मैदान में आज 77वां एनसीसी दिवस बड़े ही गरिमामय और अनुशासित माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा थे। उनके आगमन पर कैडेटों ने जोशीला वंदे मातरम प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी एवं ध्वजारोहण किया गया।

आकर्षक मार्च-पास्ट एवं निरीक्षण एनसीसी कैडेटों ने परेड कमांडर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया। परेड रिपोर्ट के बाद मुख्य अतिथि ने परेड निरीक्षण किया और कैडेटों को एनसीसी की शपथ दिलाते हुए ‘जय हिंद’ का घोष कराया।

वार्षिक प्रतिवेदन एवं अतिथियों का संबोधन दिग्विजय महाविद्यालय के प्रभारी एनसीसी अधिकारी चिरंजीव पांडे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.एस. दीक्षित ने कैडेटों को प्रेरक संदेश दिया।
मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने अपने उद्बोधन में एनसीसी के सूत्रवाक्य ‘एकता और अनुशासन’ पर बल देते हुए इसे जीवन में अपनाने की बात कही। उन्होंने एनसीसी की स्थापना, सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के महत्व और देश के सबसे बड़े युवा संगठन के रूप में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय कैडेटों का सम्मान परेड प्रस्थान के बाद मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया परेड कमांडर हरीश वर्मा, जिन्होंने वर्ष 2025 गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था, विशेष आकर्षण रहे।
प्लाटून कमांडर—
हितलेश कुमार, रॉकी वर्मा, राजीव कुमार, अंशु, कुमकुम यादव, भेनकुमारी, लोकेश्वरी, उमेश कोसरिया, हर्ष साहू, तृषा बागडे, हिमानी साहू।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन एनसीसी दिवस पर कैडेट क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए—
निबंध प्रतियोगिता (विषय: स्वच्छता अभियान) प्रथम – हर्षिता ठाकुर द्वितीय – जानकी साहू
रंगोली प्रतियोगिता प्रथम – दिव्य साहू द्वितीय – गगन क्षत्रिय
स्लो साइकिल प्रतियोगिता सीनियर: प्रथम – ठकेश्वर कुमार | द्वितीय – गजल साहू जूनियर: प्रथम – नागेश्वर साहू | द्वितीय – अंकित निर्मलकर
स्पून रेस प्रथम – दिव्यांशी निषाद | द्वितीय – झिलमिल सोनकर
ड्रेस वेयरिंग (जूनियर) प्रथम – सागर साहू | द्वितीय – रितिक सिंह
सीनियर ग्रुप प्रथम – भारतीय नेताम | द्वितीय – खुशबू सेन
इसके अलावा विभिन्न उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कैडेटों का सम्मान भी किया गया सेक्शन बैटल ड्रिल बना आकर्षण का केंद्र कैडेटों द्वारा प्रस्तुत सेक्शन बैटल ड्रिल ने छद्म युद्ध का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम का समापन
कैडेट क्लब की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
प्राचार्य माधो सिंह ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ।




