विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने पांडादाह में कोसरिया मरार पटेल समाज के सामूहिक विवाह में की शिरकत
डोंगरगढ़(छत्तीसगढ़)

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल आज ग्राम पंचायत पांडादाह स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के सामूहिक आदर्श विवाह एवं सामाजिक मिलन समारोह में शामिल हुईं। इस विशेष अवसर पर समाज द्वारा दो जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।

नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने मंच पर उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “सामूहिक विवाह समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। यह आयोजन उन परिवारों के लिए भी सहारा है जो विवाह में होने वाले भारी खर्च वहन नहीं कर पाते।”
सामाजिक एकता का संदेश
यह कार्यक्रम केवल विवाह समारोह न होकर सामाजिक एकता, संगठन और संस्कारों का प्रतीक भी रहा। समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
इस अवसर पर आरती रिंकू महोबिया, कमलेश वर्मा, सुरजीत सिंह ठाकुर, देवकांत यदु, रिंकू महोबिया सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।




