छत्तीसगढ़दुनियालोकल न्यूज़

चिखली थाना में गहमागहमी: जिला साहू संघ अध्यक्ष सहित सर्व समाज और हिन्दू संगठन पहुंचे, कठोर कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव। (छत्तीसगढ़)

राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर नवागांव निवासी कोमल साहू ने अपनी पुत्री यमुना साहू को ग्राम भेड़ीकला निवासी आलम खान द्वारा भगाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, सर्व समाज के पदाधिकारी और हिन्दू संगठन बड़ी संख्या में चिखली थाना पहुँचे और आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

कोमल साहू द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, 5 नवंबर 2025 को उनकी बेटी को उसके ससुराल भेड़ीकला से जबरन अगवा कर ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी पुत्री को तत्काल बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया जाए।मैके पर मौजूद हिन्दू संगठनों ने इस घटना को लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोपित आलम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

थाना परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। इस संबंध में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने जिला साहू संघ एवं संगठनों से मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित समय देने का आग्रह किया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

 

घटना के बाद सर्व समाज में भारी आक्रोश है तथा पुलिस के रुख पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!