छत्तीसगढ़दुनिया

बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ, सांसद भोजराज नाग रहे मुख्य अतिथि

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से जिले में विधिवत शुरू हो गया। धान उपार्जन केंद्र कुसुमकसा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग की उपस्थिति में खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।

सांसद श्री नाग उपार्जन केंद्र पहुंचने पर किसानों द्वारा फूलमाला और पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सांसद एवं अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर धान खरीदी प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

 

 

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में आज से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही किसानों में उत्साह देखा गया। अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!