छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीति

बालोद में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विशाल यूनिटी मार्च, सांसद भोजराज नाग ने सरदार पटेल के योगदान को बताया अतुलनीय

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बालोद जिले में आज भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झलमला स्थित गंगा मैय्या मंदिर से हुई, जहां सांसद भोजराज नाग, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया।

 

मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा।

समापन समारोह में सांसद भोजराज नाग ने कहा कि देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय रही। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

यात्रा के दौरान झलमला, सिवनी और बालोद में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और देशभक्ति नाटक का मंचन भी हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!