छत्तीसगढ़राज्य

सेरीखेड़ी में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

धरसींवा, 2 नवंबर 2025 (रविवार):

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेरीखेड़ी स्थित कर्मा माता मंदिर प्रांगण में रविवार को साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

भक्त माता कर्मा की जयघोष के बीच विधायक अनुज शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साहू समाज की हर क्षेत्र में परस्पर सहभागिता रही है। इसकी एकजुटता और कर्मठता अनुकरणीय है।”

विधायक ने आगे कहा, “साहू समाज अपने आचरण और व्यवहार से सभी समाजों के साथ मिलकर रहने वाला समाज है। यही इसकी विशेषता और ताकत है। सभी समाजों के साथ सद्भावनापूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए। समाज को और अधिक संगठित कर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज के लिए काम करें। हमें भक्त माता कर्मा के भक्ति और त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

समारोह में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, सरपंच कुमारी ढीढी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी बघेल, लोकनाथ साहू, रामरतन ढीढी, साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!