छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़

बालोद शहर में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, वार्डवासियों ने जताई आपत्ति

बालोद। (12 सितम्बर 2025)

बालोद शहर के  कुर्मिपारा वार्ड क्रमांक 09 में मोबाइल टावर लगाए जाने का मामला गरमा गया है। वार्डवासियों ने जिलाधीश बालोद को ज्ञापन सौंपकर टावर का विरोध दर्ज कराया है।

वार्डवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर टावर लगाया जा रहा है, वह बलजीत सिंह भाटिया के नाम पर है। क्षेत्र में पहले से ही एक मोबाइल टावर मौजूद है, जो इसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है, जहाँ 50 से 60 घरों में परिवार रहते हैं, जिनमें वृद्धजन भी शामिल हैं।

निवासियों ने आशंका जताई कि मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है, जिससे विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि आवासीय क्षेत्र में दूसरा मोबाइल टावर लगाए जाने पर रोक लगाई जाए।

प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद को भी भेजी गई है।

👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!