E-PaperUncategorizedछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

दल्ली-राजहरा माइंस में ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने वेतन व सुविधाओं में अनियमितता की उठाई आवाज

बालोद. दल्लीराजहरा. छत्तीसगढ़

दल्ली-राजहरा माइंस के सेन्ट्रल और फिल्ड गैरेज में कार्यरत ड्राइवरों ने ठेका कंपनी अंसारी कंस्ट्रक्शन पर कई गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा पिछले एक साल से अधिक समय से उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि नियमानुसार हर माह की 7 तारीख तक भुगतान किया जाना चाहिए।

कर्मचारियों के अनुसार, अंसारी कंस्ट्रक्शन ने 6 अक्टूबर 2024 को फिल्ड गैरेज और सेन्ट्रल गैरेज का ठेका लिया था, लेकिन तब से अब तक नियमित भुगतान नहीं किया गया। कई बार प्रबंधन को पत्र लिखकर शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

इसके अलावा कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरा बोनस नहीं दिया गया है। पिछले 12 महीनों से अर्जित अवकाश (ई.एल.) का भुगतान भी लंबित है। गेटपास का समय पर नवीनीकरण नहीं किया जाता, जिससे कामकाज में परेशानी होती है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक उनका मेडिकल बुक भी नहीं बनाया गया है, जो कि सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद जरूरी है।

पीड़ित कर्मचारियों ने महाप्रबंधक (प्रभारी), दल्ली यंत्रीकृत खदान से मांग की है कि इन सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि उन्हें उनका अधिकार और सुविधाएं समय पर मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!