
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई
बालोद पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पिछले ढाई माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 चालकों पर कार्रवाई की गई। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां कुल 20,13,500 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया।
नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग पर केस दर्ज
शहर के नेशनल हाईवे पर खतरनाक तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लॉक और जुर्माना
नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर भी सख्ती बरती गई। 145 वाहनों के पहिए लॉक कर 45,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
8009 चालकों पर कुल 34.81 लाख की कार्रवाई
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 8009 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 34,81,800 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

बिना हेलमेट चालकों पर भी जुर्माना
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 275 चालकों पर 1,40,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान का उद्देश्य—दुर्घटनाओं में कमी
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
कानूनी प्रावधान भी सख्त शराब पीकर वाहन चलाने परपहली बार: 10,000 रुपये जुर्माना और 6 माह तक की सजा दूसरी बार: 15,000 रुपये जुर्माना और 2 साल तक की सजा
पुलिस की अपील
बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि: शराब पीकर वाहन न चलाएं हेलमेट का उपयोग करें नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं नाबालिगों को वाहन न दें
सुरक्षा के लिए सहयोग जरूरी
यातायात पुलिस ने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है और सभी से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।




