छत्तीसगढ़
अधिवक्ता डी आर गजेंद्र जी के जन्म दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा में नेवता भोज
बालोद (छत्तीसगढ़)

कक्षा पांचवी के बच्चों को पेपर बोर्ड वितरण, शिक्षा अधिकारी एवं अन्य प्रमुख उपस्थित:
शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा बालोद में अधिवक्ता डी आर गजेंद्र जी के जन्म दिवस के अवसर पर एक सम्मानजनक नेवता भोज का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोहनी यादव, प्रधान पाठक भगवती सिन्हा, सीएससी श्री राकेश भेड़िया और एसएमसी सदस्य अध्यक्ष किरण कौशिक, उपाध्यक्ष राज बाई, कांति बाई, निर्मला, पूजा, बलराम मांडवी, ढलेश्वर, सुषमा, भावना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





