छत्तीसगढ़देशराजनीति

विधायक अनुज शर्मा का औचक निरीक्षण: बंगोली धान केंद्र में व्यवस्थाओं की खुली पोल

धरसींवा (छत्तीसगढ़)

किसानों को टोकन और तौल में परेशान न किया जाए — विधायक ने दिए सख्त निर्देश

 क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने आज धरसींवा विधानसभा अंतर्गत बंगोली धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक के अचानक पहुंचने से केंद्र में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों के लिए उपलब्ध पेयजल, छाया, नमी मापक यंत्र और तौल मशीनों की गहन जांच की। 

उन्होंने मौके पर मौजूद समिति प्रबंधकों और नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान बेचने आए किसी भी किसान को टोकन या तौल के नाम पर अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि तौल प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि किसानों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

 धान के खुले ढेर देख जताई चिंता, तुरंत कैपिंग के निर्देश

निरीक्षण के दौरान केंद्र में धान के ऊंचे ढेर और खुले में रखे अनाज को देखकर विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम के बदलते मिजाज और बेमौसम बारिश की आशंका को देखते हुए खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए तत्काल तिरपाल से कैपिंग सुनिश्चित की जाए।

साथ ही उन्होंने धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि केंद्र में जगह की कमी न हो और नए किसानों को अपनी उपज रखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक ने चेतावनी दी कि किसानों के अनाज की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“किसानों का हित सर्वोपरि” — विधायक अनुज शर्मा

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है और उनके एक-एक दाने की खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को मैदान में रहकर सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसानों की मेहनत की कमाई पूरी तरह सुरक्षित रह सके।

निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहकारी समिति के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!