धरसींवा: भक्त गुहा निषाद राज जयंती पर विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल ग्राम तर्रा व गोढ़ी में कार्यक्रमों में की शिरकत, महतारी सदन का भूमिपूजन व लोकार्पण
धरसींवा(छत्तीसगढ़)

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा ने आज क्षेत्र के ग्राम तर्रा एवं गोढ़ी में भक्त गुहा निषाद राज जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। निषाद समाज द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में विधायक ने भगवान श्रीराम के अनन्य मित्र भक्त गुहा निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पारंपरिक स्वागत से गूंजे गांव
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक अनुज शर्मा का समाज के वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक बाजे-गाजे, फूल-मालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही l

30 लाख की लागत से महतारी सदन का भूमिपूजन
विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम गोढ़ी में महतारी सदन का लोकार्पण किया, वहीं ग्राम तर्रा में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन कर विकास कार्यों को गति दी।

सामाजिक समरसता का प्रतीक है निषाद राज–अनुज शर्मा
कार्यक्रम कॊ संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि भक्त गुहा निषाद राज और प्रभु श्रीराम का संबंध सामाजिक समरसता, सेवा और प्रेम का अद्भुत उदाहरण है, जो ऊंच-नीच के भेदभाव से परे है। निषाद समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज आज भी अपनी मेहनत और सेवाभाव से छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
धरसींवा का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता
विधायक ने कहा कि धरसींवा विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। जिस प्रकार निषाद राज ने सेवा भाव से प्रभु श्रीराम को नदी पार कराई, उसी भावना के साथ वे जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर सविता चंद्राकर, सरोज चंद्रवंशी, रुखमणि वर्मा, अशोक सिन्हा, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे, प्रमोद निषाद, दयाशंकर निषाद, रामखिलावन लहरी, आशीष वर्मा, लल्लू राम निषाद, श्रवण निषाद, दीपक तिवारी, अनुपम वर्मा, अश्वनी वर्मा, हेमंत वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, निषाद समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




