छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेश

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश — विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, ‘अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पटेल ने की देश की रियासतों का एकीकरण’

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव, 12 नवम्बर 2025।

भारत रत्न और देश के पहले उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया।

देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ निकली इस रैली में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ढोल-मंजीरों और नारों के साथ गूंजी एकता की पुकार

रैली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर गौरवपथ, स्वामी विवेकानंद चौक, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए गुरुद्वारा चौक में संपन्न हुई।

“भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें, वंदे मातरम्” के नारों और ढोल-मंजीरों की गूंज के बीच वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।

डॉ. रमन सिंह बोले — ‘पटेल का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा’

यूनिटी मार्च के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद देश को एक सूत्र में बांधने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है।

उन्होंने कहा,

> “आज़ादी के समय भारत में 565 रियासतें थीं। अलग-अलग झंडे, पहचान और शासन थे। पर सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य संकल्प से इन सभी रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड बनाया।”

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि सरदार पटेल का जीवन और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी को “आत्मनिर्भर भारत” और “नशामुक्त भारत” की शपथ भी दिलाई।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा — ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पटेल ने साकार किया’

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि पटेल ने जूनागढ़, हैदराबाद सहित अनेक रियासतों का भारत में विलय कराया और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की नींव रखी।उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, पर वे हमेशा देश की एकता के लिए समर्पित रहे।

महापौर मधुसूदन यादव बोले — ‘देश सेवा के प्रतीक थे लौह पुरुष पटेल’ महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उन्होंने समर्पण, निष्ठा और कर्मठता से देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर,

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री योगेशदत्त मिश्रा,

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,

अपर कलेक्टर श्री सी.एल. मारकण्डेय, श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,

सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!