टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

झलमला में ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जिले के झलमला चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बालोद लाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर स्थिति में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रेंगनी निवासी धीरपाल ठाकुर (27 वर्ष) और भूपेन्द्र ठाकुर (32 वर्ष) बाइक से झलमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झलमला चौक के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में धीरपाल के सिर और बाएं पैर में गहरी चोटें आई हैं, जबकि भूपेन्द्र की आंख, हाथ और पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भूपेन्द्र को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!