छत्तीसगढ़दुनियाराजनीति

भाजयुमो जिला मंत्री उज्जवल कसेर ने SIR अभियान में युवाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील की

छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री उज्ज्वल कसेर ने भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष सघन पुननिरीक्षण अभियान (SIR) की सराहना करते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी प्रयास को “लोकतांत्रिक शुद्धिकरण का महापर्व” कहते हुए कहा कि यह अभियान एक त्रुटिरहित और सुदृढ़ मतदाता सूची तैयार करने के लिए ऐतिहासिक रूप से अहम है।

उज्ज्वल कसेर ने खासतौर पर उन युवाओं से अपील की है, जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है। उन्होंने कहा कि युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें और तुरंत इस पुननिरीक्षण प्रक्रिया का लाभ उठाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएँ। कसेर के अनुसार, निर्वाचन आयोग द्वारा प्रक्रिया चल रही होने के बावजूद कई क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वयं निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया और जनता से आग्रह किया कि राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में आगे आकर सहयोग करें।

भाजयुमो नेता ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी अपील की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का पूर्ण सहयोग करें और जिम्मेदारी से इस प्रक्रिया में भाग लें। कसेर ने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त करना केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि हर नागरिक का राष्ट्रधर्म है—जो एक स्वच्छ, सशक्त और पवित्र लोकतंत्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!