छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

भाटापारा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन, मुख्य वक्ता रहे धरसींवा विधायक अनुज शर्मा

भाटापारा

भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी भाटापारा विधानसभा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 21 सितंबर को भाटापारा नगर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धरसींवा विधायक अनुज शर्मा रहे।

सम्मेलन में नगर के वकील, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान सभी का आत्मीय सम्मान किया गया।

समाज के स्तंभों से सीधा संवाद : अनुज शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा—

“यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उन स्तंभों से सीधा संवाद स्थापित करने का मंच है, जिन पर हमारे समाज की नींव टिकी है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विज़न को उन्होंने भारत को नई दिशा देने वाला संकल्प बताया और कहा कि इसके लिए हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।

मोदी सरकार की योजनाओं का उल्लेख

विधायक शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत जैसे अभियानों को देश की नई पहचान बताते हुए कहा कि GST सुधारों ने मध्यम वर्ग और व्यापारियों की आकांक्षाओं को सम्मान दिया है।

उन्होंने बताया कि टैक्स प्रणाली को सरल बनाकर 5% और 18% की दो दरों तक सीमित किया गया है, जिससे व्यापारियों का कारोबार आसान हुआ और आम आदमी की जेब पर बोझ कम हुआ है।

अनुज शर्मा ने कहा—

“आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। यह लोकप्रियता चुनावी जीत से नहीं, बल्कि लोगों के दिल में बसे विश्वास से आती है।”

कार्यक्रम में रही गरिमामय उपस्थिति

सम्मेलन में भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सनम जांगड़े, गौरीशंकर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!