छत्तीसगढ़

बालोद में हल्बा समाज ने मनाया शक्ति दिवस कलश यात्रा के साथ आमापारा में नए समाज भवन के लिए किया भूमिपूजन, मां दंतेश्वरी व अमर शहीद गैंदसिंह की हुई पूजा

बालोद(छत्तीसगढ़)

बालोद शहर के कुन्दरूपारा में शुक्रवार को हल्बा समाज द्वारा शक्ति दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे कुन्दरूपारा से सामूहिक कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें समाज की युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुईं।

 

कलश यात्रा के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

 

बाजे-गाजे के साथ निकली कलश यात्रा सबसे पहले आमापारा पहुँची, जहाँ प्रस्तावित नए हल्बा समाज भवन के निर्माण स्थल पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा आमापारा केनाल मार्ग से होते हुए शहर भ्रमण पर निकली और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः कुन्दरूपारा पहुँची।

मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना और झंडा वंदन

कुन्दरूपारा पहुँचने पर झंडा वंदन किया गया तथा समाज की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और समाज के प्रतिभावान सदस्यों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि हल्बा-हल्बी समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। यह समाज मातृशक्ति का उपासक है और एक प्राचीन, संगठित तथा विस्तृत समाज के रूप में अपनी पहचान रखता है।

अमर शहीद गैंदसिंह को किया नमन

नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने अमर शहीद गैंदसिंह के योगदानों का स्मरण करते हुए उन्हें भारत माता का महान सपूत बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पार्षद गोमती रात्रे, गोकुल ठाकुर, पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर, पूर्व सीएमएचओ बीएल रात्रे, तुलसी ठाकुर, प्रकाश रावटे, सुनीता मनहर, राजेश पिस्दा, अश्वनी नायक, अनिता ठाकुर, पीआर धनन्जय, आरआर ठाकुर, एचएल मानकर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!