
राजनांदगांव।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त कर नया कानून लाए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जयस्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
मनरेगा गरीबों के हक की योजना – जितेंद्र मुदलियार
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी है। इसे समाप्त करना आम जनता के अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है।
बाइट – जितेंद्र मुदलियार, अध्यक्ष शहर कांग्रेस
गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष – भुवनेश्वर बघेल
पूर्व विधायक डोंगरगढ़ भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार गरीबों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। मनरेगा को निरस्त करने का कदम जनविरोधी है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी।
बाइट – भुवनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक डोंगरगढ़
मनरेगा समाप्त करना गलत फैसला – संतोष पिल्लै
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्लै ने कहा कि मनरेगा करोड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली योजना है। इसे खत्म करने का निर्णय समाज के कमजोर वर्गों के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
बाइट – संतोष पिल्लै, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मनरेगा को यथावत रखने और नया कानून लाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।




