
राजनांदगांव।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर संगठन में हलचल तेज हो गई है। चर्चा के केंद्र में इस समय युवा नेता ज्ञानेश गुप्ता हैं, जो अपनी सक्रिय कार्यशैली और युवाओं में मजबूत पकड़ के चलते सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
वर्तमान में भाजयुमो राजनांदगांव में जिला मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे ज्ञानेश गुप्ता संगठन के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। इससे पहले वे शहर मंत्री सहित युवा मोर्चा के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। लगातार सक्रिय राजनीति में उनकी उपस्थिति ने उन्हें जिले के युवा वर्ग में एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है।
विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक उन्होंने बूथ स्तर से लेकर शहर और जिला संगठन तक पार्टी के लिए मतदाता संपर्क, संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की।
युवा मोर्चा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर और वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव के जिलाध्यक्ष कार्यकाल में भी ज्ञानेश गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सामाजिक क्षेत्र में भी वे लगातार सेवा और जरूरतमंदों की मदद के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
संगठन में उनकी लोकप्रियता, कार्यकुशलता और मजबूत पकड़ को देखते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। कई युवा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो युवा मोर्चा को नई ऊर्जा, दिशा और सशक्त नेतृत्व मिलेगा।




