छत्तीसगढ़देश

कुसुमकसा में होगी भजन सम्राट श्री कामता प्रसाद शरण जी की श्रीराम कथा एवं भजन संध्या धर्ममय वातावरण में डूबेगा नगर

कुसुमकसा बालोद छत्तीसगढ़

कुसुमकसा, बालोद।

ग्राम कुसुमकसा में इस वर्ष भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा, जहां 23 नवम्बर 2025, रविवार को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन सम्राट श्री कामता प्रसाद शरण जी की श्रीराम कथा एवं भजन संध्या का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से कोठारी मैदान, कुसुमकसा में प्रारंभ होगा। आयोजन की तैयारियाँ रामजानकी सेवा समिति द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं।

 

ग्राम कुसुमकसा में प्रथम बार होगा आयोजन हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी का कुसुमकसा में यह पहला भव्य आयोजन है। इनके सोशल मीडिया चैनलों पर लाखों भक्त जुड़े हुए हैं, जो उनकी कथा और भजनों का रसास्वादन करते हैं।

रामजानकी सेवा समिति हमेशा अग्रणी रामजानकी सेवा समिति नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव सक्रिय रहती है। गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर जरूरतमंदों के इलाज तक समिति निरंतर सेवा कार्य में अग्रणी रही है। समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जैन ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की होगी उपस्थिति कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तित्व अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे—

मुख्य अतिथि श्री यज्ञदत्त शर्मा (राज्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) श्रीमती अनिला भेड़िया (विधायक, डौंडीलोहारा) श्री देवलाल ठाकुर (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा)

विशिष्ट अतिथि

श्री मुकेश कौड़ो (अध्यक्ष, ज. पं. डौंडी)श्री मिथिलेश नुरेटि (सदस्य, जि. पं. बालोद)श्री अमित कुकरेजा (अध्यक्ष, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, दल्ली राजहरा)

विशेष अतिथि श्री अनिल सुथार (अध्यक्ष, व्यापारी संघ)श्री आत्माराम चूरेंद्र (अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति)

आयोजन समिति की अपील आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जैन, श्रीमती मंजू बैस (जनपद सदस्य) एवं ग्राम सरपंच श्रीमती वेद बाई पिस्दा ने समस्त धर्मानुरागियों से सपरिवार उपस्थित होकर इस भक्तिमय कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया है।

समिति के पदाधिकारी और सदस्यों में संजय बैस, दीपक यादव, गौरीशंकर साहू, मुरली जेठवानी, कमलकांत साहू, महेंद्र परिहार, देवराज जैन, कमलेश्वर सिन्हा, दिनेश जैन, आशीष जैन, हितेश गुप्ता, जसराज जैन, मोतीलाल जैन, मनीष जैन, विनोद सोनी, अनिल जेठवानी, वीरेन्द्र सिन्हा, मनीष जेठवानी, नितिन जैन, विजय जेठवानी, पंकज जेठवानी, गजेंद्र सिन्हा, योगेंद्र सिन्हा एवं मयंक जैन सक्रिय रूप से आयोजन में योगदान दे रहे हैं।

भक्तिमय कथा, भजन एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेने के लिए सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक आमंत्रण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!