E-Paperछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

विधायक अनुज के नेतृत्व में ग्राम गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली और सिलतरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला

धरसींवा

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली और सिलतरा में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। संगठन के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यशालाओं में विधायक अनुज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशालाओं में चुनाव आयोग द्वारा लागू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, उद्देश्यों और चरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कई बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण हुआ है, लेकिन पहली बार इस प्रक्रिया को इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को सुदृढ़ करने और पात्र नागरिकों को मताधिकार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर मतदाता सूची का मिलान करें और बीएलओ के साथ समन्वय में कार्य करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक सूची से छूटे नहीं और फर्जी प्रविष्टियों को हटाया जा सके। कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा के साथ मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!