
बालोद पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और थाना डौण्डीलोहारा की संयुक्त टीम ने जमुई, बिहार से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने PM किसान APK फाइल भेजकर एक बीएसपी रिटायर्ड बुजुर्ग के बैंक खाते से 12,13,860 रुपये की ठगी की थी।

आरोपियों ने मोटोरोला EDGE 60 STYLUS मोबाइल का उपयोग कर ई-सिम जनरेट किया और पीड़ित के मोबाइल को हैक कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वेन्यू कार (BR 46 R 9986), Jio Payment Bank, Judio Card, Omni Card, PNB ATM कार्ड, 3 मोबाइल, एक लैपटॉप और अन्य सामान सहित 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार दास (22), अरविंद कुमार दास (18), और राकेश कुमार दास (21), सभी जमुई, बिहार के निवासी हैं। मामले की विवेचना थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 101/25, धारा 317(4) बीएनएस के तहत जारी है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य सहित अन्य पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
बालोद पुलिस ने साइबर ठगों को दबोचा, 12 लाख की ठगी का खुलासा
बालोद: बालोद पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए PM किसान APK फाइल के जरिए 12,13,860 रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया। साइबर सेल और थाना डौण्डीलोहारा की विशेष टीम ने पीड़ित के मोबाइल को हैक कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपियों के पास से 15 लाख की संपत्ति, जिसमें एक कार, मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल बैंक खाते शामिल हैं, जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




