छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बालोद में पुलिस बैरक में ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) हीरामन मंडावी ने पुलिस बैरक में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब आरक्षकों ने उन्हें फंदे पर झूलते देखा।

तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बची जान

सूचना मिलते ही आसपास के लोग और सहकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत हीरामन को फंदे से उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिखलकसा मर्च्युरी भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

7 महीने पहले हुआ था ट्रांसफर

मृतक ASI हीरामन मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के निवासी थे और उनका परिवार वहीं रहता है। वे लंबे समय से बालोद जिले में सेवारत थे और यातायात विभाग सहित जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। सात महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा थाने से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था।

रात तक थे ड्यूटी पर

सहकर्मियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक हीरामन मंडावी थाने में ड्यूटी पर थे। इसके बाद वे बैरक में सोने चले गए। सुबह जब कुछ आरक्षक स्नान कर लौटे तो उन्हें फंदे पर लटके देखा। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!