
राजनांदगांव:
श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के तत्वावधान में संत श्री आशारामजी बापू का 87वां अवतरण दिवस (जन्मोत्सव) 8 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
सुबह सत्संग कार्यक्रम
मोहारा स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम में सुबह 9 बजे से सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
भोजन प्रसादी
सत्संग के पश्चात दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
निकलेगी शोभायात्रा
दोपहर 2 बजे शीतला माता मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समापन होगी।
आमंत्रण अपील
संस्था के संतोष पिल्ले, लेखराम साहू एवं दिलीप सिन्हा ने जिले के समस्त साधकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।




