मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संरक्षण सेवाओं को मजबूत बनाने बालोद में संवाद संगोष्ठी आयोजित
बालोद छत्तीसगढ़ l

मास्टर ट्रेनर्स को बाल सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी
मिशन वात्सल्य अंतर्गत एकीकृत बाल संरक्षण सेवाओं के बेहतर और सफल संचालन के उद्देश्य से जिला बालोद शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के साथ सौजन्य भेंट एवं संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में जिले के सभी विकास खण्डों से दो-दो मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए।
कानूनों पर विशेष जानकारी:
बैठक में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने इन कानूनों के प्रावधानों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
संवेदीकरण पर चर्चा:
संगोष्ठी में मिशन वात्सल्य के तहत जिला, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गठित बाल संरक्षण समितियों के संवेदीकरण कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
प्रमुख उपस्थिति:

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू, संरक्षण अधिकारी श्री नरेन्द्र साहू एवं श्री देवेन्द्र देशमुख सहित चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद से परामर्शदाता श्रीमती पूर्णिमा साहू, भगवती सिन्हा, मनीष देशमुख, मनीष वैदे, अजय वर्मा एवं तुकाराम साहू उपस्थित रहे।




