E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिलोकल न्यूज़

मधुबन कॉलोनी स्थित समाजसेवी संस्था के ऑफिस के बाहर संदिग्ध टोटका सामग्री मिलने से दहशत, अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत

बालोद. छत्तीसगढ़

बालोद। शहर के कुंदरू पारा स्थित मधुबन कॉलोनी में संचालित सूत्र समाज सेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में नींबू-मिर्ची बंधन, मटकी, लाल कपड़ा और प्लास्टिक पुतले का सिर रखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोपहर के समय उक्त सामग्री कार्यालय के बाहर रख दी गई। कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो यह दृश्य देखकर वे घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए संस्था की ओर से बालोद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की हरकत से उनके मन में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है और वे भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!