छत्तीसगढ़

हथौद में ‘गांव चलो’ अभियान, अभिषेक शुक्ला का जनसंपर्क

बालोद छत्तीसगढ़ l

लाभार्थियों से सीधा संवाद

गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम हथौद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी “गांव चलो” अभियान के तहत भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

योजनाओं की दी जानकारी

इस दौरान उन्होंने लाभार्थी परिवारों से मुलाकात कर योजनाओं के लाभ और जमीनी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

समस्याओं पर मिला आश्वासन

ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

अभिषेक शुक्ला ने कहा कि “गांव चलो” अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है और कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!