E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

वार्ड 26 के विकास के लिए 30 लाख की मांग

दल्ली राजहरा बालोद छत्तीसगढ़

सांसद को सौंपा मांग पत्र

दल्ली राजहरा। नगर के विकास को नई गति देने और जनसुविधाओं में विस्तार के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद टी. ज्योति ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से वार्ड के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

तीन प्रमुख कार्य प्रस्तावित

पार्षद टी. ज्योति द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए कुल 30 लाख रुपये के कार्यों का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा संस्थान की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की मांग की गई है।

वार्डवासियों को होगा लाभ

पार्षद टी. ज्योति ने बताया कि इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से वार्ड में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री रमेश जैन, भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री ललित जैन, पार्षद मेवा पटेल, भूपेंद्र श्रीवास, निर्मल पटेल, भाजपा कार्यकर्ता जयदीप गुप्ता, व्यापारी संघ के सदस्य, स्वाधीन जैन, शबीर कुरैशी सहित अन्य पार्षदगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने वार्ड के विकास के लिए इन मांगों का समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!