E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

कुसुमकसा में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कुसुमकसा बालोद छत्तीसगढ़

कला मंच का भूमिपूजन

ग्राम पंचायत कुसुमकसा में विकास कार्यों को लेकर स्वर्णिम दिन रहा, जहां करीब 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के हाथों जनपद निधि से स्वीकृत 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले कला मंच का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से मोहल्लेवासी बेहद खुश नजर आए।

समरसता भवन के पास 20 लाख का कार्य

ग्राम पंचायत कुसुमकसा के समरसता भवन के पास जिला खनिज न्यास निधि से 20 लाख रुपये के विकास कार्य का भूमिपूजन भाजपा जिला मंत्री सौरभ लूनिया के हाथों सम्पन्न हुआ।

वार्ड 8 में 6 लाख की सीसी रोड

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 8 में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो द्वारा किया गया।

विकास को मिली नई गति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री सौरभ लूनिया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की गति तेज हुई है और कुसुमकसा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है और आज कुसुमकसा में लाखों रुपये के विकास कार्य इसका प्रमाण हैं। उन्होंने जनपद सदस्य मंजू बैंस की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जनपद निधि की पहली स्वीकृति राशि कला मंच के लिए मिली है, जिससे क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर मंच मिलेगा।

ग्रामवासियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सरपंच वेद बाई पिस्दा, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, उपसरपंच नितिन जैन, शाहिस्ता बेगम, ज्योति यादव, संतोष जैन, सुगरा बेगम, हेमलाल, कोमल सिंह हिड़को, निर्मला जगनायक, सीता बाई, चुरेंद्र कुमारी मंडावी, चित्ररेखा मरकाम, खेमिन निर्मलकर, कन्हैया भैंसारे, मोहन हिड़को, फूल सिंह पोटाई, योगी साहू सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संचालन व आभार

कार्यक्रम का संचालन और आभार ग्राम पंचायत सचिव सुखित भूआर्य ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!