E-Paperखेलछत्तीसगढ़दुनियादेश

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं बालोद, 30 मार्च 2026

बालोद छत्तीसगढ़

जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आवेदकों से आत्मीय बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों को दिए निर्देश

संयुक्त कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पट्टा की मांग

बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद निवासी सुरेश कुमार महिपाल ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

किसान को योजना लाभ की मांग

डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम खैरवाही के दिवाकर सिवाना ने कृषक सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया।

आवास किश्त का मुद्दा

डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अंडी के दीपक कुमार साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त की राशि दिलाने की मांग की।

त्वरित समाधान पर जोर

जनदर्शन में आए सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!