E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

लालबाग थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम पेंड्री में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर मोहल्ले में घूमते हुए लोगों को डरा-धमका रहा था।

चाकू जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत केस

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राजू साहू (33 वर्ष), निवासी पेंड्री, को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। जांच में आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई की गई।

न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक ए.पी. शीला, अश्वनी यदु, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव एवं समस्त थाना स्टाफ की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

होली पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सतत अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!