E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

होली से पहले नशीले टेबलेट की बिक्री पर कार्रवाई

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

3 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले टेबलेट/कैप्सूल की अवैध बिक्री की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने धमतरी के 3 आरोपियों और रायपुर के 1 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।

150 नग नारकोटिक्स टेबलेट/कैप्सूल जब्त

मुखबिर की सूचना पर लखोली अंडर ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 150 नग नशीले टेबलेट/कैप्सूल बरामद किए गए। मौके पर ही सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 बी के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

उत्तम कुमार नगाची पिता चंद्रहास नगाची खोमेन्द्र साहू पिता छन्नू लाल साहू रोशन राजपूत पिता सुनील सिंह (तीनों निवासी कुरूद, जिला धमतरी) एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री किर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई। थाना सिटी कोतवाली प्रभारी नंद किशोर गौतम के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राधेश्याम जूरी, प्रआर संदीप चौहान, जी सिरिल, आरक्षक प्रियांश, अविरल भगत, पूरन सिंह, राजेश साहू तथा साइबर सेल के धीरज डनसेना और अनित शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

पुलिस का संदेश: होली जैसे त्योहारों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!