
अवैध शराब कोचिया गिरफ्तार
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बसंतपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
40 पौवा शराब जब्त
मुखबिर की सूचना पर बायपास मोहरा के पास आरोपी मिलन निषाद (25 वर्ष), निवासी जोगीनगर, को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन एवं 10 पौवा देशी मसाला मदिरा, कुल 40 पौवा शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
चार असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
होली के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए 4 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं (170, 126, 135(3) भा.ना.सु.सं.) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जयप्रकाश रावटे (क्लब चौक) कमलेश रामटेके (जोगीनगर) विकास यदु (बांसपाईपारा) मयंक यादव (बांसपाईपारा)
फरार वारंटी गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहे 3 गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया मोनू उर्फ मन्नू प्रजापति (मोहारा) प्रमोद प्रजापति (मोहारा) नवीन गोयल (नंदई कुंआ चौक)
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, राजेश बंदेश्वर एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
बसंतपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




