
उत्पात मचाने की कोशिश नाकाम
घुमका थाना क्षेत्र में होली त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। घुमका चौक के पास शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ा गणेश यादव (28 वर्ष), पिता ईश्वरी यादव दुर्गेश निषाद (19 वर्ष), पिता संतोष निषाद दोनों निवासी ग्राम घुमका, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव हैं।
बीएनएसएस के तहत कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध धारा 170-126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
अधिकारियों के निर्देशन में अभियान
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं डोंगरगांव एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में की गई।
होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए घुमका पुलिस का अभियान लगातार जारी




