E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

डोंगरगांव में 22 मार्च को जिला स्तरीय माता कर्मा महोत्सव

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

भव्य आयोजन की तैयारियां तेज, स्थल का किया गया निरीक्षण

जिला स्तरीय माता कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 22 मार्च 2026 को डोंगरगांव में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया।

फुटबॉल मैदान का किया निरीक्षण

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के नेतृत्व में डोंगरगांव जनपद पंचायत के पास स्थित फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया। इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, शोभायात्रा मार्ग तथा सामूहिक विवाह से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणी साहू, तहसील अध्यक्ष शिवराम साहू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, संगठन सचिव कोमल साहू, तहसील लालबहादुर नगर के सचिव रामादिन साहू, कुमरदा के सचिव भावभूति साहू सहित परिक्षेत्र अध्यक्ष कोशल साहू, भुवन साहू, धरमूराम साहू, नवल किशोर साहू और युगल किशोर साहू सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साहू सदन में हुई तैयारी बैठक

इसके साथ ही 11 मार्च 2026, बुधवार को राजनांदगांव स्थित जिला साहू संघ के साहू सदन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में एक आवश्यक तैयारी बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष भागवत साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सामूहिक आदर्श विवाह भी होगा

बैठक में माता कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समाज की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर कई जोड़े सामूहिक आदर्श विवाह के माध्यम से वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।

समाज में उत्साह का माहौल

साहू समाज के पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर समाज में काफी उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!