E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

डोंगरगांव में 22 मार्च को गूंजेगा कर्मा जयंती महोत्सव

डोंगरगांव राजनांदगाव छत्तीसगढ़

11 जोड़ों का होगा सामूहिक आदर्श विवाह

डोंगरगांव। संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जयंती के पावन अवसर पर 22 मार्च को डोंगरगांव में भव्य कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 11 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण

आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।

14 मार्च को मोटरसाइकिल रैली

कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में 14 मार्च को शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से समाज में एकता, संस्कृति और परंपरा का संदेश दिया जाएगा।

15 मार्च को पूजा-अर्चना

15 मार्च को साहू सदन में कर्मा माता जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

सामाजिक एकता का संदेश

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार और परंपराओं को मजबूत करना है। सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!