
चंद घंटों में तीन आरोपी पकड़ाए
बालोद पुलिस ने लूट और जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
चाकू-डंडे से किया था हमला
घटना 28 मार्च की रात गंजपारा शराब भट्ठी मेन रोड बालोद की है, जहां आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने जयप्रकाश साहू के साथ गाली-गलौच करते हुए चाकू और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे गजेंद्र साहू के साथ भी मारपीट की गई।

मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक पोको कंपनी का मोबाइल और लोहे का धारदार चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
घायल का इलाज, आरोपी रिमांड पर

घायलों को जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया, जहां से जयप्रकाश साहू को गंभीर हालत में भिलाई रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना बालोद पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।



