
बालोद में समाजसेवी संस्था टीआई बालोद द्वारा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जी.आर. रावटे (जिला नोडल अधिकारी, एड्स) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र सिंह (खंड चिकित्सा अधिकारी) ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश सोनी (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बालोद) सहित गिरिजेश गुप्ता, तरन्नुम खान (समाज कल्याण विभाग), सायरा परवीन, पिनेश साहू, महेश पाठक, सोनबोईर, मिथलेश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान HIV/AIDS जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा की गई और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही पीयर एजुकेटर द्वारा रंगोली, पोस्टर प्रदर्शन और सांस्कृतिक डांस प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।
मुख्य अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर शाइना मोहम्मद, एम एंड ई ऑफिसर दामिनी हठीले, काउंसलर कोमल यादव, आउटरीच वर्कर रविंद्र सोनकर, ढालेंद्र साहू, ईश्वरी मरकाम, सावित्री साहू सहित पीयर एजुकेटर, समुदाय के सदस्य और नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।




