छत्तीसगढ़

युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन भरा बजट : अमितेश झा

राजनांदगांव छत्तीसगढ़।

विश्वविद्यालय अनुदान, उत्कृष्ट विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षा सहायता और कॉलेज भवन निर्माण जैसे प्रावधानों से युवाओं में उत्साह

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर मंत्री एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के सदस्य छात्र नेता अमितेश झा ने राज्य बजट को युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट पेश करते ही युवाओं और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अमितेश झा ने बताया कि बजट में शिक्षा और युवा विकास को प्राथमिकता दी गई है। राज्य के विश्वविद्यालयों को सुदृढ़ करने के लिए 731 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के लिए 100 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ रुपए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए 33 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना का विस्तार अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सहित अन्य शहरों में किया जाएगा।

इसके साथ ही महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है तथा रायगढ़ के पांच शासकीय महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

अमितेश झा ने कहा कि यह बजट युवाओं को बेहतर शिक्षा, संसाधन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!