
नीर चेतना अभियान में अधिकारियों और ग्रामीणों की सहभागिता
बालोद, 16 फरवरी 2026। नीर चेतना अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने डौण्डी विकासखंड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग स्थित तांदुला नदी में बोरी बंधान कार्य में श्रमदान किया। सभी अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर गाँव पहुँचे और जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ पैदल चलकर जल संरक्षण का संदेश दिया।


इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जल संवर्धन कार्य में भागीदारी निभाई और जनसहभागिता को बढ़ावा दिया। बाद में कलेक्टर एवं अधिकारियों ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प भी दिलाया।




